यूटीआई से खुद को कैसे बचाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 17:05

ऐसे खानपान की चीजों से बचें जो यूटीआई के लक्षणों को गंभीर बना सकते हैं

शराब का सेवन न करें
अम्लीय फलों का सेवन न करें
मसालेदार भोजन से परहेज करें
सोडा, ड्रिंक और कॉफी से दूर रहें
कृत्रिम मिठास (Artificial Sweeteners) को ना कहें

यूटीआई से खुद को कैसे बचाएं :-

​जीवनशैली में करने होंगे ये बदलाव

प्रेशर ना दें- यूटीआई की समस्या होने पर यूरीन पास करने में बहुत दिक्कत होती है। कई महिलाओं को इसे पास करने के लिए प्रेशर तक देना पड़ता है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, पेशाब करते समय प्रेशर ना दें। इसे सामान्य रूप से बाहर आने दें।

पेशाब को होल्ड न करें- जब भी पेशाब आने जैसा महसूस हो, तो इसे रोके नहीं। क्योंकि इससे मूत्रमार्ग क्षेत्र के आसपास नमी बहुत ज्यादा होती है और इस नमी की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे इंफेक्शन के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।

​यूरीनेरी हेल्थ बनाए रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

खूब पानी पीएं- जिन महिलाओं को अक्सर ही यूटीआई की समस्या रहती है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। विशेषज्ञ के अनुसार पानी की कमी मूत्र मार्ग में जलन और खुजली का कारण है। यह स्थिति काफी दर्दनाक होती है, इसलिए इस समस्या से जूझ रहीं महिलाओं को दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालनी ही चाहिए।

​नीरा या ताड़ का रस पीएं-

वैसे तो संक्रमण से राहत के लिए तमाम नुस्खे किए जाते हैं, लेकिन नीरा या ताड़ के रस का सेवन करना भी अच्छा विकल्प है। इससे दर्द और जलन एकदम बंद हो जाएगी और यूरीन भी ठीस से पास हो सकेगी।

​नारियल पानी या नींबू पानी पीएं-

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से जल्दी छुटकारा चाहिए, तो मौसम के अनुसार पेय पीने की कोशिश करें। गर्मियों में नारियल पानी, नींबू पानी और गन्ने का जूस पी सकते हैं। ये सभी पेय मूत्र मार्ग से खराब उत्पादों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

करें कोकम और आंवले के रस का सेवन-

न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर के अनुसार यूटीआई से पीडि़त लोगों को कोकम, आंवले, बेल, बरश या रोडोडेंड्रोन के रस का सेवन करना चाहिए। ये पेय जरूरी विटामिन, मिनरल, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स देते हैं। लेकिन ध्यान रखें यूटीआई की कंडीशन में शाम होने से पहले ये पेय पदार्थ लेने चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info